logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री, सूर्य प्रताप शाही ने बस्ती दौरा किया - वृक्षारोपण अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम थीम पर उन्होंने एक पौध रोपित किया।

बस्ती- कृषि शिक्षा एवं अनुसंधान मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार सूर्य प्रताप शाही ने कृषि विज्ञान केंद्र बस्ती का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र पर वृहद वृक्षारोपण अभियान के तहत एक पेड़ मां के नाम थीम पर एक पौध रोपित किया। मा0 मंत्री ने केन्द्र पर संचालित प्रदर्शन इकाइयों जैसे काला नमक धान की विभिन्न प्रजातियों के ट्रायल, मातृ फल पौधशाला, जगरी यूनिट कांपलेक्स, बकरी पालन, मुर्गी पालन एवं जैविक उत्पादन इकाई (जीवामृत, वर्मी कंपोस्ट एवं नाडेप) का अवलोकन किया।
उन्होंने नेट हाउस व फल मातृ पौधशाला में लगी हुई रंगीन आम के फलों, चीकू, शरीफा, सेब, अंजीर, नीबूं, आवला, कटहल, लीची, पपीता आदि की बिभिन्न किस्मों को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की तथा किसानों को फल पौध वितरित किया। मा0 मत्री ने निर्देशित किया कि इन किस्मों के फल पौध अधिक से अधिक पौध तैयार कर किसानों को वितरित करें तथा पाली हाउस में बेमौसमी सब्जियों को उगाने की तकनीक का विस्तृत प्रचार-प्रसार करें। भ्रमण के पश्चात उन्होंने केंद्र के अधिकारियों, वैज्ञानिकों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक की तथा आगामी कार्य योजना की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक इस प्रकार की कार्ययोजना बनाएं, जिससे इस केंद्र के माध्यम से गांव स्तर पर कृषि की नवीनतम तकनीक को पहुंचाया जा सके ताकि कृषकों को अधिक उत्पादन एवं आय प्राप्त हो सके। वैज्ञानिक अपनी कार्य योजना में फलों एवं सब्जियों के पौध तैयार करने के साथ ही साथ काला नमक धान व तिल, मूंगफली, अरहर की खेती को बढ़ावा देने का समावेष करें तथा प्रक्षेत्र पर इसकी कैफिटेरिया लगाने एवं बीज उत्पादन कराया जाए।

150
4056 views

Comment