logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

फिर एक ब्रिज भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया

नमस्कार पाठकों,।
गुजरात में वडोदरा के नजदीक जंबूसर- पादरा - बोरसद स्टेट हाइवे पे महीसागर नदी पर बना ब्रिज टूट गया। करीब १३ लोग अपनी जिंदगी गंवा चुके। प्रशासन मृतकों को २लाख और घायलों को ५० हजार देने का ऐलान कर दिया। अब सवाल यह है कि इसकी जिम्मेदारी किसकी? इतने लोगों की जान गई, सरकारी नुकसान हुआ (वैसे तो यह नुकसान आम जनता का ही है) । अब विभाग एक दूसरे पे आरोप प्रत्यारोप करने में जुट गया और अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ ने में लग गया। पक्ष और विपक्ष राजनीति करने में लग गए। पर जिम्मेदारी किसी की भी नहीं। पर जिन्होंने अपनी जिंदगी खोई, उनके परिवार पे क्या बीत रही होगी? मेरी संवेदना उन सभी लोगों के साथ है। सरकार को जिम्मेदारी तय करना चाहिए। और जो जिम्मेदार है उनके पास से यह सब वसूल करना चाहिए। और हर जिम्मेदार लोगों को एक एक परिवार की जिम्मेदारी देनी चाहिए जिन लोगों की जान चली गई उनके परिवारों की। उनके हर सुख दुख में वो उनके साथ खड़े रहे। पूरे परिवार की सभी जरूरतों का ख्याल रखें। काश ऐसा सरकार करने का दमखम रखे। लिखने को बहुत कुछ है पर इस वक्त नहीं।

🙏 ॐ शांति🙏

131
1584 views

Comment