
भारत तिब्बत समन्वय संघ द्वारा होगा कैलाश मानसरोवर मुक्ति हेतु श्रावण मास भर विशेष विभिन्न कार्यक्रम : जिलाध्यक्ष दुर्गा कृष्णा
उन्नाव : भगवान शिव को प्रिय उनके श्रावण मास में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी कैलाश मानसरोवर के पवित्र जल से कल्याणी देवी मंदिर स्थित महादेव के 12 ज्योतिर्लिंगों का जलाभिषेक किया जाएगा और साथ ही जगह जगह पर रुद्राभिषेक भी किया जाएगा। इसके साथ ही भगवान शिव के मूल स्थान कैलाश मानसरोवर मुक्ति के लिए प्राचीन शिव मंदिरों में
कैलाश मानसरोवर मुक्ति महासंकल्प महाप्रार्थना
हे भोलेनाथ,, आप अपने मूल स्थान, मूल गांव कैलाश मानसरोवर को दुष्ट चीन के चंगुल से मुक्त कराइए, मुक्त कराइए, मुक्त कराइए। हर हर महादेव। का बैनर भी लगाया जाएगा जिससे शिवभक्तों। को भगवान शिव के मूल स्थान कैलाश मानसरोवर की मौजूदा स्थिति के बारे में पता चल सके कि वो आज दुष्ट चीन के कब्जे में है। उपरोक्त जानकारी भारत तिब्बत समन्वय संघ उन्नाव के युवा जिलाध्यक्ष डी.पी. सिंह (दुर्गा कृष्णा) एडवोकेट व लेखक ने दी।
आगे दुर्गा कृष्णा ने बताया कि उनके साथी पदाधिकारी सुनील मिश्रा, हरिवेंद्र सिंह, दीपक सविता सहित अन्य सभी श्रावण मास में घर घर जाकर कैलाश मानसरोवर मुक्ति महा संकल्प पत्र भी भरवाये जायेंगे और विभिन्न स्थानों पर बेल व शमी के पौधे भी लगाए जायेंगे। समय समय पर लोगों को विभिन्न कार्यक्रमो की जानकारी भी दी जाती रहेगी।