
श्री विश्व नाथ इंटर कॉलेज में पौधरोपण कार्यक्रम संपन्न, छात्रों में पर्यावरण के प्रति बढ़ा उत्साह
कलान , श्री विश्वनाथ इंटर कॉलेज, कलान में मंगलवार को एक विशेष पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने स्वयं छात्रों के साथ मिलकर पौधे लगाए और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया।
पौधारोपण कार्यक्रम में एनसीसी कैडेट्स और अन्य छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान वन विभाग द्वारा उपलब्ध कराए गए विभिन्न प्रजातियों के पौधे कॉलेज परिसर में लगाए गए।
मीडिया से बातचीत करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. आशुतोष सिंह ने कहा, "हम छात्रों को सदैव पर्यावरण के प्रति सजग रहने की प्रेरणा देते हैं। हमारे कॉलेज की एक विशेष परंपरा रही है कि जो भी छात्र अपने जन्मदिन पर अपने घर या किसी यथोचित स्थान पर पौधा लगाते हैं और उसकी देखभाल कर एक वर्ष बाद उसका फोटो कॉलेज को उपलब्ध कराते हैं, उन्हें कॉलेज की ओर से सम्मानित किया जाता है। पिछले दो वर्षों में हजारों छात्र-छात्राओं को इस अभियान के तहत पुरस्कृत किया जा चुका है।"
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. आनंद प्रकाश सिंह और देवेंद्र प्रताप सिंह ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर अजय कुमार सिंह, पंकज कुमार सिंह, करुणेश चौरसिया, गंगा प्रसाद, संजय सिंह, महेंद्र प्रताप सिंह, अंशुमान सिंह, जसवीर सिंह, अनूप सिंह, कृष्ण कुमार यादव, जितेंद्र कुमार सहित कॉलेज के कई शिक्षक एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे और अपनी सक्रिय सहभागिता निभाई।
कॉलेज के पर्यावरण संरक्षण अभियान की सराहना करते हुए सभी ने इस पुनीत कार्य में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।