logo

गुरु पूर्णिमा उत्सव पर अज्ञानता से ज्ञान की ओर ले जाने वाले गुरुओं का शिष्य करेगें सम्मान।

छबड़ा: देशभर में गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व बड़े ही श्रद्धा और उल्लास के साथ 10 जुलाई को मनाया जावेगा।निर्माणाधिन,अलख निरंजन ज्योति ध्यान योग केंद्र,नहर किनारें,खाटूश्याम गोशाला,अमीरपुर खेड़ी(भुवाखेड़ी)पर योगाध्यक्ष शंकर लाल नागर की अध्यक्षता में परम पिता शिव परमात्मा का गुरुरूप में वैदिक पूजन कर मनाया जायेगा।नागर के अनुसार,वैसे यह दिन गुरु-शिष्य परंपरा को समर्पित है,जहां शिष्य अपने गुरुओं के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हैं और उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।गुरु पूर्णिमा का यह विशेष दिन महर्षि वेद व्यास की जयंती के रूप में भी मनाया जाता है, जिन्हें हिंदू धर्म के सबसे महान गुरुओं में से एक माना जाता है। उन्होंने महाभारत,पुराणों और वेदों के संकलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।गुरुवार सुबह से ही मंदिरों,आश्रमों और शिक्षण संस्थानों में विशेष प्रार्थना सभाओं और अनुष्ठानों का आयोजन किया जावेगा। शिष्य अपने गुरुओं के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लेंगें और उन्हें यथा शक्ति उपहार भी भेंट करेगें।इस दिन कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों और भजनों का भी आयोजन किया जावेगा,गुरुवार को योग केंद्र पर,छीपाबड़ौद,पछाड़ निवासी जगदीश चन्द शर्मा,रामायण के प्रकाण्ड विद्वान बृजेश शर्मा,ओशो सन्यासी अनिल कुमार जैन,स्वामी ध्यान साक्षी एवं आध्यात्मिक सामाजिक वक्ता रामदयाल धाकड़ आदि के साथ विशेष सत्संग के तौर पर वार्ता आयोजित कर गुरु के महत्व और उनके द्वारा दिए गए ज्ञान पर प्रकाश डाला जावेगा।

5
2161 views