logo

लुधियाना में आम आदमी पार्टी की भव्य रैली, केजरीवाल, भगवंत मान और मनीष सिसोदिया ने किया संबोधित

मुकेरियां (प्रिंस ठाकुर) युवा नेता केवल कृष्ण ने बताया कि कल 7 जुलाई को
आम आदमी पार्टी द्वारा लुधियाना में आयोजित एक विशाल जनसभा में पार्टी सुप्रीमो श्री अरविंद केजरीवाल, वरिष्ठ नेता श्री मनीष सिसोदिया तथा पंजाब के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री सरदार भगवंत सिंह मान ने शामिल होकर प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इस मौके पर उन्होंने जनता का आभार प्रकट करते हुए पार्टी की नीतियों और पंजाब के विकास हेतु किए जा रहे कार्यों को सामने रखा।

इस ऐतिहासिक रैली में पंजाब आम आदमी यूपार्टी के प्रदेश प्रधान श्री शैरी कलसी जी के नेतृत्व में केवल कृष्ण जी ने भी अपने साथियों के साथ भाग लिया और अपनी सक्रिय उपस्थिति दर्ज करवाई।

श्री केवल कृष्ण जी ने कहा कि यह रैली पंजाब के विकास और आम जनता की उम्मीदों को नई दिशा देने वाली साबित होगी। उन्होंने लुधियाना वासियों द्वारा दिखाए गए समर्थन के लिए धन्यवाद प्रकट किया और पार्टी नेतृत्व के मार्गदर्शन में जनसेवा की प्रतिबद्धता दोहराई।

रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने पूरे जोश और उत्साह के साथ पार्टी के कार्यक्रम में भाग लिया।

42
1672 views