logo

रायबरेली में जमीनी विवाद में महिला की मौत:दो पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे, 6 लोग घायल

रायबरेली के चन्दापुर थाना क्षेत्र में रविवार को विवादित जमीन पर छत डालने को लेकर दो पक्षों में हुए संघर्ष में एक महिला की मौत हो गई। इस घटना में 6 से अधिक लोग घायल हुए हैं।

लामी चौराहे पर स्थित विवादित जमीन को दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। मृतका के भाई रवीन्द्र यादव द्वारा इस जमीन पर पहले से दीवार खड़ी की गई थी। शनिवार को जब रवीन्द्र छत डालने की तैयारी कर रहे थे, तब आरोपी और उनके साथियों ने रात में शटरिंग गिरा दी।

इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम

विरोध करने पर रवीन्द्र को गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। रविवार सुबह जब रवीन्द्र पक्ष के लोग फिर से छत डालने की कोशिश कर रहे थे, तब दोनों पक्षों में झड़प हो गई। इस संघर्ष में रवीन्द्र की बहन सुनीता (28) की इलाज के दौरान मौत हो गई।

जख्मी ट्रामा सेंटर रेफर

घटना में रवीन्द्र का भाई सुरेन्द्र यादव (26), राजेन्द्र यादव (45) और उनके साला रामू (37) गंभीर रूप से घायल हुए। दूसरे पक्ष के दो लोग घायल हुए। एक की स्थिति गंभीर होने के कारण उन्हें लखनऊ ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है। मौके पर पुलिस ने पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

पुलिस ने दी ये जानकारी

सीओ प्रदीप कुमार ने कहा कि जमीनी विवाद में दो पक्षों में मारपीट हुई है जिसमें एक पक्ष से चार घायल दूसरे पक्ष से दो लोग घायल हुए हैं, महिला की अस्पताल मे इलाज के दौरान मौत हो गई है। तहरीर मिलने पर आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

24
684 views