logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

उतर गुजरात में महीसागर जिले के वीरपुर गाँव में संथारा प्रत्याखान ग्रहण करके समाधी पूर्वक सीज गया

मितेश ओस्तवाल अहिंसा क्रांति लूनावाड़ा

*उतर गुजरात में महीसागर जिले के वीरपुर गाँव में संथारा प्रत्याखान ग्रहण करके समाधी पूर्वक सीज गया*
घर के सदस्य विनोद ज़ी पिछोलिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि
श्री मान विनोदकुमार ज़ी,विकास कुमार ज़ी पिछोलिया की पूज्य माताजी एवं संस्कार,संयम,तनिश की पूज्य दादीजी संथारा तप आराधिका श्री मति कान्ता देवी धर्म सहायिका श्री मान रोशनलालज़ी पिछोलिया उम्र 70 वर्ष निवासी पोटला (विरपुर गुजरात) दिनांक दि. 3.07,2025 गुरुवार को प्रातः 9 बजे चोविहार संथारा का प्रत्याखान ग्रहण करवाया गया है।आपका संथारा समाधि पूर्वक सम्पन 05/07/25 को सीज गया एवं 06/07/25 डोल यात्रा निकाली गई।ॐ अर्हम आपकी इस संथारा तप की खूब खूब अनुमोदना पूरा परिवार करता है।पास के गांव लूनावाड़ा से भी करीबन 50 लोग वहां 04/07/25 को दर्शन हेतु पधारे एवं चौबीसी गाई गई,मांगलिक दी गई और उनको मोक्ष प्राप्त हो ऐसे दुआएं भगवान से की गई।और वो संथारा 05/07/25 को संथारा समाधि पूर्वक सीज कर सम्पन हुआ।परिवारजन के सभी बड़े शंकर लाल ज़ी,अम्बालाल ज़ी, रोशन लाल ज़ी,बाल चंद ज़ी,पारस मल ज़ी,विमल कुमार ज़ी,महावीर कुमार ज़ी पिछोलिया एवं परिवार ने पोटला विरपुर,महीसागर गुजरात,के सभी ने दर्शन का लाभ लिया और उनकी आत्मा को सांत्वना दी और मोक्ष गामी बने ऐसी प्राथना की। उतर गुजरात के कई शहर से भी लोग पधारे।

175
462 views

Comment