logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा प्रदेश कार्य समिति के सदस्य बने अशोक गुप्ता

नरपतगंज अररिया:-
बिहार भारतीय जनता पार्टी ने संगठन का विस्तार करते हुए, नरपतगंज प्रखंड के घूरना निवासी अशोक गुप्ता को पार्टी के द्वारा एक बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें प्रदेश कार्य समिति सदस्य में शामिल किया गया है। अशोक गुप्ता कई वर्षों से भाजपा में रहकर मंडल अध्यक्ष से लेकर कई जिम्मेवारियों का निर्वहन कर चुके हैं । भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें पटना बुलाकर ये जिम्मेवारी दी है।
वही जिम्मेदारी मिलने पर समर्थक एवं चाहने वाले बधाई दे रहे हैं । बधाई देने वाले में अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा, पूर्व विधायक देवयंती देवी, बजरंग दल के पूर्व जिला संयोजक मनोज सोनी, भाजपा नेता नागेश्वर यादव फुलकाहा बाजार निवासी बजरंग गुप्ता, प्रदीप दास एवं मुन्ना यादव सहित कई लोग बधाई दिए हैं।

155
6560 views

Comment