डॉ. करमेंद्र सिंह बने जिला कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष, जताया आभार
मेरठ। कांग्रेस पार्टी में संगठनात्मक बदलाव के तहत डॉ. करमेंद्र सिंह को जिला कांग्रेस कमेटी का नया कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। अपनी नियुक्ति पर डॉ. करमेंद्र सिंह ने जिला अध्यक्ष गौरव भाटी और उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय का आभार व्यक्त किया।
उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व ने जो भरोसा उन पर जताया है, वह उसके प्रति पूरी निष्ठा और ईमानदारी से कार्य करेंगे। डॉ. सिंह ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और विचारों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्यरत रहेंगे।
उनकी नियुक्ति से कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है।