logo

एक दुखद घटना में, एक पाकिस्तानी जोड़े, 19 वर्षीय रवि कुमार और 17 वर्षीय शांति बाई ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने की कोशिश की, जिसमें उनकी प्यास से मौत हो गई। दोनों राजस्थान के जैसलमेर जिले के थार मरुस्थल में मृत पाए गए।

पाकिस्तान के 19 वर्षीय रवि कुमार और उनकी 17 वर्षीय पत्नी शान्ति बाई ने गैरकानूनी तरीके से भारत में घुसने के प्रयास में अपनी जान गवाँ दी। राजस्थान के जैसलमेर जिले के रेगिस्तान से दोनों के शव सड़ी गली हालत में बरामद हुए। शवों की हालत इतनी खराब थी कि उनको पहचानना मुश्किल था और पाकिस्तान उनके गाँव भेजना मुश्किल था। इसलिये पोस्टमार्टम के बाद उनका अंतिम संस्कार जैसलमेर में ही कर दिया गया। उनकी पहचान उनके पास मिले पाकिस्तानी पहचान पत्रों की मदद से की गई।जाँच में पता चला है कि दोनों की शादी करीब डेढ़ साल पहले हुई थी और उन्होंने डेढ़ साल पहले ही भारत आने के लिए वीज़ा बनवाने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन उनकी अर्ज़ी पर अभी तक कोई फैसला नहीं किया गया। पाकिस्तानी पत्रकार लतीफ लगारी जो इन दोनों के गाँव से ही हैं उन्होंने मीडिया को बताया है कि रवि कुमार का उनके पिता से धान की फसल को पानी देने के मसले पर झगड़ा हुआ था। उनके पिता के रवि समेत 10 बच्चे हैं जिनमें रवि तीसरे नम्बर पर हैं। उन्होंने रवि को खेत में पानी न देने की वजह से डाँट लगायी जिस पर दोनों में कहासुनी हुई और बाप ने बेटे को थप्पड़ मार दिया। इसी बात से नाराज़ होकर रवि ने अपनी पत्नी के साथ घर छोड़ने का फैसला कर लिया। उनके पिता के मुताबिक ये दोनों पाकिस्तान में ही किसी रिश्तेदार के यहाँ जाने की बात कहकर अपने घर से निकले थे। लेकिन वहाँ नहीं पहुँचे। बल्कि सिन्ध से रेगिस्तान के रास्ते पैदल ही भारत में दाख़िल हो गये। लेकिन तेज़ गर्मी और प्यास की वजह से किसी रिहायशी इलाके तक पहुँचने से पहले ही दोनों की मौत हो गई।दोनों के शव भारतीय क्षेत्र में सीमा रेखा से 15 किमी अन्दर मिले हैं। मतलब दोनों ने कम से कम 15 किमी का सफर भारत के अंदर तय कर लिया था ! घटना के विवरण:

दोनों ने भारत आने के लिए वीजा के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनकी अर्जी खारिज कर दी गई थी।
इसके बाद, उन्होंने अवैध रूप से सीमा पार करने का फैसला किया और लगभग एक सप्ताह पहले पैदल सीमा पार की।
उनके पास पानी की सीमित आपूर्ति थी, और अधिकारियों का मानना है कि वे रेगिस्तान में नेविगेट करने की कोशिश करते हुए निर्जलीकरण के कारण मर गए।
घटनास्थल पर एक खाली जेरी कैन पाया गया, जो उनके द्वारा महसूस की गई प्यास को दर्शाता है।

प्रशासन की प्रतिक्रिया:

प्रशासन ने शवों को बरामद कर लिया है और उनके परिवारों को सूचित किया है।
एक मेडिकल बोर्ड ने रविवार को पोस्टमार्टम किया ताकि मौत के सटीक कारण का पता लगाया जा सके।
पुलिस और विभिन्न सुरक्षा एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं और कानूनी कार्रवाई कर रही हैं।

परिवार की प्रतिक्रिया:

परिवार के सदस्यों ने कहा है कि अगर भारतीय सरकार शवों को वापस नहीं भेजती है, तो वे जैसलमेर में ही अंतिम संस्कार करने के लिए तैयार हैं ।..... ✍️

0
1169 views