logo

मनरेगा की शिकायत करने पर लड़के की हत्या: बस्ती में ग्राम प्रधान के बेटे ने सोते समय मारी गोली , गोली सीने के आर पार हुई

बस्ती में एक नाबालिग लड़के की उसके ही गांव के प्रधान के बेटे ने हत्या कर दी ! लड़के का कुसूर सिर्फ इतना था की उसने प्रधान के कार्य (मनरेगा) की शिकायत बड़े अफसरों से कर दी थी ! इससे दोनो के बिच में झगड़ा चलने लगा था ! मंगलवार रात प्रधान के बेटे ने अपने 3 साथियों से मिलकर लड़के को सोते समय गोली मार दी ! परिजन उसे गंभीर हालात में अस्पताल लेके गए , जहाँ डाक्टरों ने उसको लखनऊ रेफर कर दिया इलाज के दौरान बुधवार को उसकी मौत हो गयी ! पुलिस ने आरोपी ग्राम प्रधान के बेटे संतोष को गिरफ्तार कर लिया है,! घटना दुबोलिया थाना छेत्र के नियामतपुर गांव की है ! (अब जानिए पूरा मामला):!! नियामतपुर के रहने वाले हृदय राम ग्राम प्रधान रह चुके है ! उनका एक बेटा संतोष यादव खेती किसानी करता है ! संतोष के बेटे अशोक कुमार यादव (17) हाइस्कुल में पढ़ता था ! उसका गांव के प्रधान राम उजागीर यादव से चुनाव को लेकर झगड़ा चल रहा था ! इसी को लेकर अशोक ने ग्राम प्रधान के मनरेगा के कामों की शिकायत उच्च अधिकारीयों से कर दी थी ! आरोप है की प्रधान ने मनरेगा में जमकर भ्रस्टाचार किया है ! इसको लेकर कई बार प्रधान ने अशोक को समझाया , शिकायत वापस लेने को भी कहा था ! लेकिन, अशोक मन नही रहा था मंगलवार रात 11 बजे प्रधान राम उजागीर के बेटे संतोष यादव अपने 3 साथियों ,अशोक , अनिल और लाल के साथ अशोक के घर् पर आया , अशोक घर के बाहर बरामदे में सो रहा था ,सोते समय संतोष ने अपने साथियों के साथ मिलकर अशोक पर हमला कर दिया ,उसको गोली मार दी , इसके बाद सभी आरोपी मौके से भाग गए चीखने की आवाज सुनकर घरवाले मौके पर पहुँचे , तो उन्हे अशोक खुन से लत्पथ हालत मे मिला ! घरवाले अशोक को तुरंत जिला अस्पताल ले गए जहाँ से डाक्टरों ने उसे लखनऊ रेफर कर दिया , इलाज के दौरान बुधवार दोपहर अशोक की मौत हो गई, ! (अशोक की शिकायत क्या थी):!!:! संतोष यादव ने बताया - राम उजागीर यादव ग्राम पंचायत पीठिया लस्करी का ग्राम प्रधान है ! 17 फ़रवरी को बेटे अशोक ने प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी बिनय कुमार शुक्ला के भ्रष्टाचार की शिकायत उप लोकायुक्त , लखनऊ से की थी , इसके अलावा मनरेगा योजना में किये गए भ्रष्टाचार की शिकायत मैने बस्ती के जिलाधिकारी से भी की थी , इसी पर जिलाधिकारी ने जांच कमेटी भी बनाई है, ! कमेटी की जांच में भ्रष्टाचार के कई मामले उजागर हुवे है, इनके आधार पर ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी को कारड़ बताओ नोटिस जारी किया गया है , इसी के चलते 1 जून की रात करीब 11 बजे मेरे घर पीछे इस्थित भुसे के गोदाम में आग लगा दी गई थी ! इससे वहां रखा भूसा और 70 से 80 बोरी गेहूं जलकर राख हो गया था ,इसके बाद सभी लोग लगातार मुझे जान से मारने की धमकी दे रहे थे , फिर कल रात मेरे बेटे अशोक को गोली मार दी , जिसमे उसकी मौत हो गई ! S P अभिनन्दन ने बताया -प्रधान राम उजागीर यादव के बेटे संतोष को गिरफ्तार कर लिया गया है ! मुकदमा दर्ज कर कारवाई की जा रही हैं ! अन्य साथियों की तालास की जा रही हैं , जल्द हि सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा !

42
631 views