logo

राजद की बैठक में संगठन मजबूती पर बल। राजद के नाम पर गुमराह करने वालों पर करवाई।। जिला अध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष के अलावे अभी राजद के कोई पदाधिकारी जिला में नहीं- डॉ अमरेंद्र।।

(झारखंड दुमका) राष्ट्रीय जनता दल की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष डॉ अमरेन्द्र कुमार यादव की अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। बैठक में संगठन को नए सिरे से मजबूत करने के लिए नए क्षमतावान लोगों को जोड़ने का निर्णय लिया गया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि बीते दिनों सांगठनिक चुनाव की घोषणा के साथ नियमानुसार सारी कमिटी स्वतः भंग हो जाती है। इस प्रकार वर्तमान में जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष और नगर अध्यक्ष के अलावे कोई पार्टी पदाधिकारी नहीं है। किसी प्रकोष्ठ के भी कोई पदाधिकारी अभी दुमका जिला में नहीं है। इस पर वरीय नेता प्रवीर कुमार वर्मा ने बताया कि कुछ लोग राजद के पदाधिकारी बन कर लोगों को दिग्भ्रमित कर दल को कमजोर करने का कार्य कर रहा है। ऐसे लोगों से वार्तालाप करने के लिए कमिटी द्वारा अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के नेता बाबूराम हांसदा को अधिकृत किया गया। इस पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि ऐसे लोगों की कार्यशैली में सुधार नहीं होता है तो उनलोगों पर कानून सम्मत कार्रवाई किया जाएगा। नगर अध्यक्ष तथा प्रखंड अध्यक्षों को प्रखंड कमिटी का शीघ्र गठन करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में राजद नेता प्रवीण कुमार वर्मा, अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के नेता बाबूराम हांसदा, पूर्व जिला अध्यक्ष प्रमोद पंडित, जितेश कुमार दास, मो लतीफ, पंकज यादव, ललित यादव, शिकारीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप मंडल, जामा प्रखंड अध्यक्ष रामसुंदर पंडित, मसलिया प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण राउत, जरमुंडी प्रखंड अध्यक्ष गणेश भंडारी बासुकीनाथ नगर अध्यक्ष छतीस महतो, दुमका प्रखंड अध्यक्ष पंकज यादव, जयधन मुर्मू, अनूपलाल मुर्मू, अनिल पंडित, मयंक रंजन, अनिल राउत सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

31
519 views