logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के जन्म दिवस पर सेवा कार्य एवं पर्यावरण पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रमों का आयोजन

केंद्रीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव के जन्मदिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मंडल भिवाड़ी द्वारा सेवा और पर्यावरण संरक्षण के कार्यक्रम आयोजित किए गए।
मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र खटाना के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सरकारी जिला अस्पताल भिवाड़ी में मरीजों को फल वितरित कर उनके स्वास्थ्य की कामना की। इसके बाद श्याम वाटिका में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया गया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष बृजमोहन तंवर, भाजपा जिला उपाध्यक्ष पवन सिंह चौहान, वरिष्ठ नेता बलबीर बाबूजी, मंडल महामंत्री देवेंद्र यादव, उपाध्यक्ष उदय तिवारी, लक्ष्मी शर्मा, राहुल राजपूत, गगन सिंह तंवर, करतार भामला, गफूर नंबरदार, लाला खान, राजेश यादव, डॉ. सागर अरोड़ा, राहुल शर्मा, सुजीत पांडेय सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने माननीय मंत्री श्री भूपेंद्र यादव को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु व सफल जीवन की कामना की। साथ ही, समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों को पार्टी की सेवा भावना का प्रतीक बताया।

124
4604 views

Comment