logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिवान्दी युवाओं ने पौधरोपण कर दिया संदेश, कहा-बीमारियों से बचाव के लिए पर्यावरण को रखें हराभरा

दिवान्दी युवाओं ने पौधरोपण कर दिया संदेश, कहा-बीमारियों से बचाव के लिए पर्यावरण को रखें हराभरा
स्थानीय खेल मैदान में दिवान्दी युवा द्वारा वृक्षारोपण का आयोजन किया गया। जिसमें पदमसिंह राजपुरोहित ने कहा कि वृक्ष हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है और स्वच्छ पर्यावरण और पृथ्वी पर पर्यावरण संतुलन हेतु आवश्यक है। स्वैच्छिक रूप से वृक्षारोपण कर वृक्षारोपण अभियान को सफल करने का आह्वान किया और साथ ही जोर दिया की वृक्षों को लगाने के साथ-साथ उनकी रक्षा भी करनी होगी।


पर्यावरण स्वच्छ रह सके और बीमारियों से बचाव हो सके। पेमाराम पटेल ने बताया कि इन आपदाओं को कम करने के लिए वृक्षारोपण जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए हर नागरिक को एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बना रहे। पेमाराम ने कहा कि यहां की प्राकृतिक वातावरण काफी शुद्ध व स्वच्छ है।

इस प्राकृतिक वातावरण को बचाए रखने के लिए वृक्षारोपण अवश्य करना चाहिए। अगर समय रहते ही प्राकृतिक को नहीं बचाया गया तो आने वाले दिनों में पृथ्वी पर निवास करने वालो को जल एवं वायु संकट से जूझना पड़ेगा अत: प्राकृतिक को बचाने के लिए आम लोगों को प्राकृतिक की रक्षा करने के लिए जागरूक किया जाना चाहिए।


पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। साथ ही उनकी रक्षा करें। इस पेमाराम पटेल ,विशन सिह, मुकेश पटेल, सोवन जोधा ,राम दिपक मेघवाल श्रवण पटेल नवीन पटेल सहित कई सदस्य मौजूद रहे

112
1006 views

Comment