logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

गोरखपुर-बरेली दौरे पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, आयुष विश्वविद्यालय करेंगी लोकार्पित

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से दो दिवसीय उत्तर प्रदेश दौरे पर रहेगी। वह सुबह 9:50 बजे भारतीय वायुसेना के विशेष विमान से बरेली के त्रिशूल एयरबेस पर उतरेंगी, जहाँ उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी उनका स्वागत करेंगे

राष्ट्रपति बरेली स्थित भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान IVRI के 11वें दीक्षांत समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी और मेधावी छात्रों को पदक व उपाधियाँ प्रदान करेंगी। इसके बाद वह गोरखपुर रवाना होंगी, जहाँ शाम को AIIMS गोरखपुर के पहले दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी

वहीं 1 जुलाई को राष्ट्रपति गोरखपुर में महायोगी गुरु गोरखनाथ आयुष विश्वविद्यालय का लोकार्पण करेंगी और आरोग्यधाम सोनबरसा में विभिन्न शैक्षणिक व स्वास्थ्य परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगी

यह राष्ट्रपति मुर्मू का गोरखपुर का पहला दौरा है, जिसमें वे दो दिन में लगभग 129 किलोमीटर की सड़क यात्रा भी करेंगी। प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए हैं और यातायात व्यवस्था में भी बदलाव किया गया है। यह दौरा प्रदेश के आयुष, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान क्षेत्र के लिए ऐतिहासिक माना जा रहा है।

157
22849 views

Comment