logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

लखेरा महासभा दिल्ली प्रदेश के अध्यक्ष पद पर निर्वाचित हुए सतीश चौहान...

भिवाड़ी (खैरथल-तिजारा) रविन्द्र कुमार लखेरा की रिपोर्ट
आज का दिन लखेरा समाज के स्वर्णिम अध्याय में एक ऐतिहासिक उपलब्धि के रूप में दर्ज हो गया। समाज की एकजुटता और विश्वास का प्रतीक बनते हुए सतीश चौहान ने दिल्ली प्रदेश लखेरा समाज अध्यक्ष पद के चुनाव में शानदार विजय हासिल की।
सतीश चौहान को कुल 821 वोट प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंदी सुरेन्द्र राठौर 671 वोटों पर सिमट गए। चुनाव अधिकारी श्री राजेन्द्र प्रसाद चौहान एवं एडवोकेट सुनील कुमार लखेरा ने इस ऐतिहासिक परिणाम की आधिकारिक घोषणा की।
इस विजय में सोशल मीडिया ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। सतीश चौहान की टीम ने सोशल मीडिया पर सशक्त और आकर्षक अभियान चलाया। खूबसूरत पोस्ट, प्रेरक लेख और कविताएं, तथा भावनाओं को छू लेने वाले संदेशों ने लोगों के दिलों में गहरी छाप छोड़ी। सोशल मीडिया के इस प्रभावशाली अभियान ने समाज के युवाओं से लेकर वरिष्ठों तक सभी को जोड़ा और राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा का विषय बना दिया।
चुनाव परिणाम के दिन एक और ऐतिहासिक दृश्य देखने को मिला, जब राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजसिंह जी ने स्वयं मतदान केंद्र पहुँचकर सतीश चौहान का भव्य स्वागत किया और पगड़ी बांधकर उन्हें सम्मानित किया। दिल्ली की पुरानी टीम के सभी सम्मानित सदस्यों को भी पगड़ी पहनाकर उनके योगदान को सराहा गया। जवाब में दिल्ली की टीम ने भी राजसिंह जी को पगड़ी पहनाकर सम्मानित कर भाईचारे और आदर का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया।
दिल्ली के इस चुनाव को देखने और समर्थन देने के लिए हरियाणा के विभिन्न जिलों से समाजबंधु बड़ी संख्या में पहुंचे और मतदान केंद्र पर अंतिम परिणाम तक डटे रहे। परिणाम आते ही खुशी की लहर दौड़ गई। सतीश चौहान के समर्थक ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच उत्सव मनाते हुए उन्हें मंदिर ले गए, जहां उन्होंने भगवान के चरणों में शीश नवाकर आशीर्वाद लिया और फिर जुलूस के साथ उन्हें उनके निवास स्थान तक ससम्मान पहुंचाया गया।

अपनी जीत पर आभार व्यक्त करते हुए सतीश चौहान ने कहा :-
> “यह जीत मेरी नहीं, पूरे लखेरा समाज की जीत है। मैं आप सभी के विश्वास और प्रेम के लिए हृदय से आभारी हूं। मैं समाज के हर वर्ग को साथ लेकर उसके सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करूंगा।”
💐 जय लखेरा समाज 💐

270
1229 views

Comment