
भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव के 44 बूथों पर मन की बात का 123 वां प्रसारण देखा
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में देश के विभिन्न जिलों में सामान्य व्यक्तियों के असाधारण कार्यों को बताया।
नवाचारों की जानकारी से लोगों को ऐसे नवाचार करने की प्रेरणा
जुन्नारदेव। भाजपा नगर मंडल ने भाजपा नेता एवं कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 123 वां संस्करण नजरपुर बूथ नंबर 226 भाजपा नेता सुधीर तिवारी के निवास पर भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी एवं बूथ अध्यक्ष व कार्यकर्ता के साथ देखा।
कार्यक्रम उपरान्त भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष विवेक चंद्रवंशी एवं मन की बात के
मंडल प्रभारी मयंक साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की सफलता, देश-विदेश में बने कीर्तिमानों और आपातकाल के दौरान लोकतंत्र की हत्या जैसे काले अध्याय पर उन्होंने अपने विचार साझा किए साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह भी बताया कि विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भारत को ट्रेकोमा मुक्त देश घोषित किया है और अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) की रिपोर्ट के अनुसार भारत की 64% आबादी को सरकार की किसी ना किसी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल रहा है। यह वास्तव में भारत में मोदी सरकार द्वारा सामाजिक न्याय और समावेशी विकास की दिशा में उठाए गए ठोस कदमों का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मन की बात में देश के विभिन्न जिलों में सामान्य व्यक्तियों के असाधारण कार्यों को बताते हैं, जिससे नवाचार का प्रचार प्रसार होता है। इन नवाचारों की जानकारी से लोगों को ऐसे नवाचार करने की प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यही प्रेरणा विकसित भारत की संकल्पना को साकार करेगी।
इस अवसर पर भाजपा नगर मंडल जुन्नारदेव के सभी पदाधिकारी वरिष्ठ भाजपा नेतागण मन की बात मंडल के प्रभारी कार्यकर्ता मौजूद रहे।