logo

15 दिन के लिए व्यापार बंद करने की मांग

अलीगढ़। उत्तर प्रदेश ब्रज औद्योगिक व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल एवं महामंत्री उमेश खन्ना ने कहा कि जान है तो जहान है। हमे स्वयं 15 दिन के लिए व्यापार का लॉकडाउन कर देना चाहिए।

सिक्ससंस का कहना है कि कोरोना भयंकर रूप में सामने आ रहा है। चाहकर भी हम लोग किसी की कोई खास मदद नहीं कर पा रहे। हॉस्पिटल में बेड की कमी है। ऑक्सीजन एवं रेमडेसिविर इंजेक्शन की किल्लत है। ऐसी स्थिति में व्यापारियों को सरकार द्वारा लगाए जाने लॉकडाउन करने का इंतजार नहीं करना चाहिए। सही रहेंगे तो व्यापार फिर कर लेंगे। उन्होंने डीएम से जिले में 15 दिन का लॉकडाउन लगाने की मांग की है।

63
14719 views