logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मुरादाबाद संवाददाता दिव्या कश्यप 1 घंटे की बारिश में खोली नगर पालिका की पोल सड़के बनी तालाब

मुरादाबाद।

स्लग : एक घंटे की बारिश ने खोली नगर पालिका की पोल, सड़कें बनी तालाब।

एंकर रीड : उत्तर प्रदेश मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में महज़ एक घंटे की बारिश ने नगर पालिका के सफाई और जल निकासी के दावों की पोल खोल दी है। शहर की गलियों से लेकर मुख्य बाजार तक हर जगह पानी ही पानी नजर आया। दुकानों में पानी भरने से व्यापारियों को भारी नुकसान उठाना पड़ा, तो वहीं आम लोग भी परेशान दिखे।

वीओ: मुरादाबाद ठाकुरद्वारा में एक घंटे की बारिश ने नगर की सफाई व्यवस्था की सच्चाई सामने ला दी। बालके मार्केट, मोहल्लों और गली-चौराहों में पानी भर गया। दुकानदारों ने मजबूरी में अपनी दुकानें बंद कर दीं क्योंकि पानी सीधे दुकानों में घुसने लगा। मुख्य बाजार में जलभराव से लोगों को चलना तक मुश्किल हो गया। वहीं कुछ मोहल्लों में घरों तक पानी पहुंच गया। बारिश से भीषण गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन यह राहत एक नई मुसीबत बन गई। सड़कें पूरी तरह जलमग्न नजर आईं, और छोटे बच्चे बारिश में खेलते दिखाई दिए, जबकि बाकी लोग घरों में कैद होकर रह गए। स्थानीय लोग नगर पालिका प्रशासन से नाराज़ हैं और बेहतर जल निकासी की मांग कर रहे हैं।

बाइट : फारूक स्थानीय व्यापारी

बाइट : सलीम खान स्थानीय निवासी

बाइट : नज़ीम खान स्थानीय निवासी

बाइट : बजरुदीन स्थानीय निवासी

153
10437 views

Comment