logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना की जोधपुर मलार इकाई में पिंटु सिंह पिडियार को अध्यक्ष नियुक्त किया गया


जोधपुर। भारत के सबसे बड़े राजपूत संगठन श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुखदेव सिंह गोगामेड़ी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता श्री उमराव सिंह जोधा के निर्देशानुसार पिपाड तहसील की मलार ग्रामीण इकाई के अध्यक्ष पद पर पिंटु सिंह पिडियार को मनोनीत किया गया है।


संगठन की ओर से आशा व्यक्त की गई है कि पिंटु सिंह पिडियार समाज और संगठन की सेवा में सदैव अग्रिम पंक्ति में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। नियुक्ति पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।


81
170 views

Comment