logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

किसानो के लिए “डी.ए.पी” खाद की समस्या को लेकर,किसान नेता सतपाल पलिया ने प्रशासन को लिखित पत्र सौंपा*

*किसानो के लिए “डी.ए.पी” खाद की समस्या को लेकर,किसान नेता सतपाल पलिया ने प्रशासन को लिखित पत्र सौंपा*
आज पिपरिया एसडीएम अनिशा श्रीवास्तव जी से किसान नेता सतपाल पलिया ने मुलाकात की ।
और किसानों को खाद को लेकर आ रही समस्या के निदान हेतु चर्चा की। एसडीएम को वर्तमान समस्या के कुछ विशेष विंदुओं से अवगत कराया एवं उन्हें लिखित में पत्र सौंपा।
जिसमें प्रमुख मांगो को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया
किसान नेता सतपाल पलिया ने बताया कि मेरे द्वारा एसडीएम पिपरिया के समक्ष किसान हित में विशेष मांग रखी गई --1) डीएपी की आवश्यकता 12000 मेट्रिक टन की है पर अभी तक कुल 3000 मैट्रिक टन ही उपलब्ध है,इसकी आपूर्ति जल्द से जल्द की जाए।

2) सोहागपुर, बनखेड़ी, पिपरिया तीनों ब्लॉकों में डबल लॉक चालू किए जाए ।

3) किसानों से यूरिया-डीएपी में बार बार दस्तावेज न लिए जाएं, एक ही बार लिए गए दस्तावेज में दोनों चीज प्रदान की जाए एवं केंद्रों पर काउंटर खिड़की बढ़ाई जाए।

4) तीनो डबल लॉक के साथ-साथ कुछ सहकारिता समितियों के माध्यम से भी खाद वितरण किया जाए।

5) डवल लॉक पर प्रतिदिन जितने भी किसानों को टोकन वितरित किए जाएं, उन्हें उसी दिन नियम अनुसार यूरिया डीएपी प्रदान किया जाए। ना की उन्हें वापस लौटाया जाए।
पिपरिया एसडीएम ने किसानों की समस्या को शीघ्र हल करने का आश्वासन भी दिया

102
8589 views

Comment