logo

01 जुलाई 2025 से महंगी होगी यात्रा, सलीके से कटेगी जेब ट्रेन-बस किरायों में बढ़ोतरी तय, आम जनता पर बढ़ेगा बोझ

नई दिल्ली: यदि आप रोज़ाना यात्रा करते हैं तो तैयार हो जाइए, क्योंकि 01 जुलाई 2025 से आपकी जेब और सलीके से कटेगी, यानी यात्रा अब पहले से महंगी होने जा रही है। सरकार ने परिवहन क्षेत्र में लागत बढ़ने और राजस्व संतुलन के नाम पर बसों और ट्रेनों के किरायों में बढ़ोतरी का फैसला लिया है।

सूत्रों के अनुसार, रेल और राज्य परिवहन बस सेवाओं के किराए में 5% से 15% तक की वृद्धि की जा सकती है। नई दरें 01 जुलाई से लागू होंगी। इसका असर सबसे अधिक रोजाना यात्रा करने वाले कर्मचारियों, छात्रों और आम यात्रियों पर पड़ेगा।

यात्री पहले से ही महंगाई की मार झेल रहे हैं, और अब इस किराया वृद्धि से उनके बजट पर और दबाव बढ़ेगा। परिवहन विभाग का कहना है कि यह फैसला "अनिवार्य खर्चों और ईंधन की बढ़ती कीमतों" को ध्यान में रखकर लिया गया है।

अब सफर होगा महंगा और जेब पर भारी, लेकिन विकल्प कम हैं।

4
397 views