logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भारतीय सेना के वीर जवान भरत सिंह शहीद, पार्थिव शरीर आज गांव आलरी पहुंचेगा

देवास (मध्य प्रदेश) । ग्राम आलरी, जिला देवास निवासी वीर जवान भरत सिंह, पुत्र विक्रम सिंह मालवीय, देश की सेवा करते हुए वीरगति को प्राप्त हो गए। वे 22 दिसंबर 2005 से भारतीय सेना की सिग्नल कोर में सेवारत थे और अपने कर्तव्यों का निष्ठा व समर्पण के साथ निर्वहन कर रहे थे।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 22 जून 2025 को पंजाब स्थित जालंधर कैंट में एक सड़क दुर्घटना में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। तत्क्षण उन्हें सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान शुक्रवार 27 जून की सुबह लगभग 9 बजे उन्होंने अंतिम सांस ली।

जवान भरत सिंह के शहीद होने की सूचना से सम्पूर्ण क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त हो गई है। उनके पार्थिव शरीर को 28 जून 2025 को देवास होते हुए उनके पैतृक गांव आलरी लाया जाएगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों और प्रशासन द्वारा श्रद्धांजलि अर्पित करने की तैयारियां की जा रही हैं। शहीद भरत सिंह की वीरता, समर्पण और देशभक्ति को सदैव याद किया जाएगा।

115
1876 views

Comment