logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कॉल करने से पहले बजने वाला 40 सेकेंड का संदेश बंद


कॉल करने वालों को बड़ी राहत – मोबाइल उपभोक्ताओं को कॉल लगाने से पहले सुनाई देने वाले 40 सेकेंड के अनिवार्य संदेश को लेकर लंबे समय से परेशानी झेलनी पड़ रही थी। यह संदेश कोरोना से बचाव, वैक्सीनेशन या अन्य सरकारी सूचनाओं को लेकर सुनाया जाता था।


लगातार शिकायतों और असुविधा के मद्देनज़र सरकार ने अब यह कॉलर ट्यून पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया है। उपभोक्ता इसे लेकर काफी समय से मोबाइल कंपनियों और दूरसंचार विभाग से शिकायत कर रहे थे।


इस फैसले से करोड़ों मोबाइल यूजर्स को राहत मिलेगी, जिन्हें हर कॉल से पहले यह लंबा संदेश सुनना मजबूरी थी।

113
1831 views

Comment