logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

कब लौटेगी मासूम बच्चों की मां खोजते फिरते परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

यह घटना समझ से परे है ,जैसे-जैसे दिन बीता जा रहा है मामला और उलझते जा रहा है। आखिर प्रियंका उर्फ विद्यावती कहां चली गई , कहां जा सकती है यह सवाल प्रियंका के मायके वालों को रात दिन सोने पर मजबूर कर दिया है सबका नींद हराम कर दिया है कि आखिर गई तो कहां गई। वह अकेले होती तो बात कुछ समझ में आता कि घर में किसी तरह का झगड़ा हुआ हो तो गुस्से में चली गई परंतु यह समझ में नहीं आता कि उसके साथ उसके चार मासूम बच्चे भी हैं सबसे सोचने वाली तो बात है कि उसकी बड़ी बेटी तकरीबन 14 साल की है आखिर वह भी कैसे साथ जा सकती है इसका मतलब कि घर में कोई ना कोई ऐसा गंभीर मामला है जो मां अपने चारों बच्चों के साथ लापता है। उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिला अंतर्गत जहानाबाद थाना अध्यक्ष पता नहीं कि तरकीब से इस मामले को तहकीकात कर रहे हैं की गोकुलपुर निवासी रूपचंद कुशवाहा को बार-बार बोल रहे हैं कि तुम अपने ससुराल वालों के घर जाकर और अन्य रिश्तेदारों के पास जाकर पता करो कि वहां है या नहीं फिर हम लोग कुछ करते हैं जबकि यह घटना 14 जून 2025 की है और थाना अध्यक्ष जहानाबाद को 19 जून 2025 को यह मामला संज्ञान में आया है। इस खबर के माध्यम से सभी क्षेत्र के क्षेत्र प्रतिनिधि मीडिया कर्मी एवं प्रशासनिक पदाधिकारी व समाजसेवी तथा आमजन जो भी इस खबर को पढ़ रहे हैं वह अपने-अपने हिसाब से अधिक से अधिक खबर को फैलाएं ताकि उन चार मासूम बच्चों के साथ गायब हुई प्रियंका उर्फ विद्यावती जल्द से जल्द वापस अपना घर पहुंचे एवं घर परिवार व परिजनों को खुशी दें इस पुनीत कार्य के लिए आप सभी महान शुभचिंतक व हौसला अफजाई उत्साहवर्धन के पात्र होंगे।

174
8343 views

Comment