logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

वैट प्रकरण में बिना जांच के सीधे कुर्की का आदेश व्यापारियों ने सौंपा ज्ञापन

वर्ष 2008 से 2017 तक के वैट काल के दौरान स्टेट जी एस टी विभाग मे बिना विभागीय फ़ाइल मिले व्यापारियो उद्यमियों को नियम विरुद्ध आर सी की कुर्की जारी करने के विरोध मे माननीय मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन अपर आयुक्त ग्रेड 1 को सौपा गया।

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अनिल अग्रवाल प्रदेश मंत्री/जिलाध्यक्ष , महानगर अध्यक्ष कुमार गौरव शर्मा के नेतृत्व मे बरेली सहित प्रदेश के विभिन्न जनपदों में राज्य कर विभाग द्वारा वैट काल 2008–2017 के दौरान शून्य कर अथवा आदेशित कर जमा होने के बावजूद RC पोर्टल पर दर्शायी गई बकाया धनराशि को बिना समुचित जांच के सीधे कुर्की आदेश भेजने की अनुचित प्रक्रिया पर रोक लगाने को लेकर पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री जी को सम्बोधित ज्ञापन अपर आयुक्त ग्रेड 1 ओ.पी तिवारी व अपर आयुक्त ग्रेड 2 आशीष निरंजन को सौंपकर वार्ता की और सचल दल व अपील के केस के निस्तारण सहित अन्य समस्याओ से भी अवगत कराया गया|

ज्ञापन देने व वार्ता करने वालों मे प्रमुख रूप से जिला महामंत्री जसपाल सिंह, प्रतीक मिश्रा, हर्ष खंडेलवाल, राघव खंडेलवाल,आयुष अग्रवाल,लक्ष्य अग्रवाल, शिवेंदु शर्मा, पंकज अग्रवाल, विजय सिंह (बल्ले ठाकुर),दीपक रस्तोगी,संजय सिंह, पारस अग्रवाल, दाऊ दयाल अग्रवाल,असीम जौहरी आदि व्यापारी थे|

135
7903 views

Comment