logo

मुस्लिम लड़कियां हिजाब पहनकर भी पार्क और मार्केट में न जाएं’ का ज्ञान देने वाले ‘संस्कारी’ ने छात्र से 40 बार किया दुष्कर्म, गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जिले के एक मदरसे में दीनी तालीम हासिल करने वाले एक सीनियर छात्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस छात्र ने अपने सहपाठी के साथ 40 बार दुष्कर्म किया। परन्तु यही ‘दुष्कर्मी’ छात्र मुस्लिम लड़कियों को संस्कार सिखाता था कि मुस्लिम लड़कियों को हिजाब पहनकर भी बाज़ार और पार्क में नहीं जाना चाहिए।

आरोपी की पहचान 20 साल के नबी हसन के रूप में हुई है। नबी हसन शाहजहांपुर के गुलशने मुस्तफा मदरसे में दीनी तालीम हासिल कर रहा था। इसने मदरसे के जूनियर क्लास के छात्र को लालच देकर अपने जाल में फांस लिया। उसके साथ कुकर्म करके वीडियो भी बना लिया। बाद में वीडियो दिखाकर बच्चे का आए दिन कुकर्म करने लगा। कहीं भी बताने पर वीडियो वायरल करने और हत्या करने की धमकी देता था। उसने छात्र से एक दो बार नहीं बल्कि करीब 40 बार कुकर्म किया और हर बार उसका वीडियो बनाया। मजेदार बात है कि नबी हसन इस्लामी संगठन ‘हैदरी दल 25 बरेली’ के नाम से इंस्टाग्राम पर एक फर्जी आईडी ग्रुप बनाकर मुस्लिम महिलाओं और बेटियों को टारगेट करता था। वह ऐसी मुस्लिम महिलाओं और लड़कियों को टारगेट करता था, जो पार्क या मैदानों में बुर्का और हिजाब पहने हुए होती थीं। नबी हसन ग्रुप पार्क और मैदान में बुर्का और हिजाब पहने हुए महिलाओं और लड़कियों पर पाबंदी लगाने की कोशिश करता था। न मानने वाली महिलाओं और लड़कियों के बुर्का और हिजाब उतरवाकर उन्हें परेशान करता था। नबी हसन के ‘हैदरी दल 25 बरेली’ ’ का मकसद था कि बुर्का और हिजाब पहनी कोई भी मुस्लिम लड़की पार्क अथवा बाज़ार न जाए, घर में ही कैद रहे, ताकि किसी मुस्लिम लड़की पर किसी गैर मर्द की नजर न पड़े।

पुलिस ने इसके मोबाइल से कुकर्म के एक दो नहीं बल्कि 40 वीडियो बरामद किए हैं। SP देहात अंशिका वर्मा ने बताया कि बरेली में फरीदपुर पुलिस ने छात्र की शिकायत पर नबी हसन को गिरफ्तार कर लिया है। इंस्पेक्टर रविन्द्र कुमार और कांस्टेबल पवन कुमार को सूचना मिली कि नबी हसन बीसलपुर रोड पर साठा पुलिया के पास कहीं भागने की फिराक में खड़ा है। वहीं से पुलिस दल ने उसे गिरफ्तार कर लिया। नबी हसन फरीदपुर के ग्राम पिपरथरा का रहनेवाला है।

0
198 views