
ईचागढ़ के झाड़ूआ मोड़ पर विधायक सविता महतो नें किया पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो के आदमकद मुर्ती का अनावरण।
Chandil: ईचागढ़ प्रखंड क्षेत्र के तुता पंचायत के झाड़ूआ मोड़ पर बुधवार को झारखंड के अग्रणी नेता पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो के 69 जयंती के अवसर पर उनके आदमकद मुर्ती का अनावरण विधायक सह उनके धर्मपत्नी सविता महतो नें विधिवत रुप से फीता काट व दीप प्रज्वलित कर किया। इस दौरान सविता महतो नें कहा कि उनके दिवंगत पति सुधीर महतो के अधूरे कार्यों को पूरा करने के लिए ईचागढ़ वासियो ने जो प्यार दिया है उसे भूलाना नामुमकिन है। उन्होंने कहा मैं हर वक्त ईचागढ़ के जनता के लिए खड़ी हूँ। उन्होंने कहा ईचागढ़ के जनता का काफी पुराना मांग था कि ईचागढ़ में दिवंगत नेता सुधीर महतो के मुर्ती लगे जिसे आज जनता के प्यार से पूरा किया गया। उन्होंने दो बार आशीर्वाद देने के लिए ईचागढ़ के जनता का आभार जताया। साथ ही उन्होंने कहा ईचागढ़ के जनता का काफी पुराना मांग था कि ईचागढ़ में और एक डिग्री कॉलेज का स्थापना हो जिसका भी प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है जल्द ही डिग्री कॉलेज का निर्माण भी होगा जिससे क्षेत्र के छात्र-छात्राओं को ऊंची शिक्षा मिल पाएगी।
जमीनदाता को विधायक ने किया सम्मानित
पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो के आदमकद मूर्ति स्थापना के लिए झाड़ूआ मोड़ पर जमीन दान देने वाले राजेंद्र नाथ गोप को विधायक सविता महतो व उनके पुत्री स्नेहा महतो नें सोल उढ़ाकर सम्मनित किया। सविता महतो नें कहा उनके दिवंगत पति सुधीर महतो के प्रति लोगों का प्यार आज भी उतना ही है। उन्होंने जमीन दाता के परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
मुर्ती अनावरण में थे ये उपस्थित
पूर्व उपमुख्यमंत्री दिवंगत सुधीर महतो के आदमकद मूर्ति स्थापना के अवसर पर मुख्यमंत्री के मामा झामुमो केंद्रीय सदस्य चारुचांद किस्कु, काबलु महतो, झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, विधायक के बेटी स्नेहा महतो, प्रखंड अध्यक्ष नीताई ऊरांव, कृष्णा किशोर महतो, कित्तीवास महतो, अमित सिन्हा, संजय महतो, अघोर महतो, नरेन गोप, सपन सिंहदेव, मधु गोप, राहुल वर्मा, शंकर लायेक, मंत्री महतो, समर भुईया, श्रीकांत महतो, मिलन तंतुवाई, पशुपति बागची, युगल किशोर महतो, रामेश्वर ऊरांव, पंचान्न पातर, भीष्देव महतो, सुर्जन स्वासी,रमेश चंद्र रवानी, भोलानाथ दास, दिवाकर गोप, बैजंद्र नाथ महतो, मोहन लाल महतो, मीतन चंद्र महतो, प्रभात महतो, उपेन चंद्र महतो, इंद्रजीत, महतो, युधिष्ठिर मांझी, निरंजन महतो, समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता व उनके चाहनेवाले उपस्थित थे।