logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

मकराना शहर टेंट डीलर एसोसिएशन के चुनाव में सय्यद मोहम्मद इकबाल को चुना अध्यक्ष

मकराना शहर टेंट डीलर एसोसिएशन के चुनाव में सय्यद मोहम्मद इकबाल को चुना अध्यक्ष
मकराना (मोहम्मद शहजाद)। मकराना शहर टेंट डीलर एसोसिएशन की एक बैठक केजीएन गार्डन में तहसील अध्यक्ष हाजी मोइनुद्दीन गैसावत की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस दौरान चुनाव कन्वीनर नियुक्त किए गए, जिनमें जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष हाजी यूसुफ अली, तहसील उपाध्यक्ष सुभाष सोलंकी व पूर्व अध्यक्ष गोविन्द सिंह को चुना गया। इस दौरान तय हुआ कि यह चुनाव सर्वसम्मति से होंगे। इस दौरान टेंट, लाइट, माइक, फूल, स्टेज, कैटरिंग, डीजे साउंड, स्टूडियो एवं इवेंट मैनेजमेंट सहित अन्य व्यापारियों ने भाग लिया। सभी ने एक राय होकर चुनाव में अध्यक्ष पद हेतु सय्यद मोहम्मद इकबाल को चुना। इनके पश्चात अध्यक्ष ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से सचिव पद पर अब्दुल रशीद खलीफा, उपाध्यक्ष पद पर कृष्णावतार शर्मा, सहसचिव पद पर राहुल सैनी, कोषाध्यक्ष पद पर भागीरथ वैष्णव, संगठन मंत्री सुभाष सोलंकी, मीडिया प्रभारी मोहम्मद शहजाद, संरक्षक के रूप में नरसी लड्ढा, गोविन्द सिंह, सत्यवीर सिंह को चुना गया। नई कार्यकारिणी के गठन पर सभी पदाधिकारियों को अपने पद की शपथ दिलाई गई। सभी ने नई कार्यकारिणी का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष सैयद मोहम्मद इकबाल ने कहा कि सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे व संस्था के हित में एकजुट होकर आगामी रणनीति बनाएंगे। इस अवसर पर शब्बीर अहमद, दयालराम गुर्जर, फरान अहमद टांक, साबू गैसावत, आदिल गहलोत, राजकुमार सैन, मोहम्मद अल्ताफ खोखर, नावेद अहमद, मोहम्मद इमरान खलीफा, मोहम्मद शहजाद, ओम प्रकाश, धनराज सोलंकी, कमल, मुस्तफा गहलोत, सोहेल टांक, दिनेश सैनी, अनवर अहमद, नमन सहित अन्य व्यापारी मौजूद थे।

119
5513 views

Comment