logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

दिल्ली शामली रेललाईन पर चेकिंग अभियान मची भगदड़ टिकट खिड़कियों पर लगी लाइन

बागपत:- आज मंगलवार दिनांक 24.06.25 को CTI राज रत्न के नेतृत्व में 10 टिकट चैकर व 17 सुरक्षा बलों के जवानों ने रेल गाड़ी संख्या 64025 व 14306 में बड़ौत तक बिना टिकट यात्रियों के चालान किए 220 बिना टिकट यात्रियों से 62000 रुपया वसूले गए व टिकट चेकिंग देख कर बिना टिकट यात्री अपना सामान छोड़ कर भाग गए व बागपत रेलवे स्टेशन पर पहली बार टिकट खिड़की पर भारी भीड़ उमड़ी।

दिल्ली शामली रेललाईन दोहरीकरण मुहिम के लीडर व अग्रवाल मित्र मंडल के सचिव अनुज बंसल से हुई वार्ता में रेलवे का कहना है कि दिल्ली शामली रेलमार्ग उनके मुख्य एजेंडे में है वह इस रेल मार्ग पर सुबह शाम दोनों समय भारी मात्रा में सुरक्षा बलों के साथ व्यापक सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।

गौरतलब है कि बीते दिनों से दिल्ली शामली रेललाईन दोहरीकरण मुहिम के लीडर अनुज बंसल,यशवीर सिंह ,हर्ष शर्मा एडवोकेट, रूपिन तोमर,विजेंद्र बैसैतिया,विक्की वत्स,अनुज कुमार, डीपीएस पँवार,रामनिवास वर्मा,डॉ नवाब सैफ़ी लगातार दोहरीकरण के मुद्दे के साथ साथ ट्रैक पर चेकिंग अभियान की भी मांग कर रहे हैं क्योंकि हाल ही में इस ट्रैक पर ट्रेन में दो हत्याएं हो चुकी है।

209
1 comment
4632 views

Comment
  • ANUJ KUMAR BANSAL

    जय हो