logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

स्कूल से 50 मीटर दूरी पर शराब का ठेका, वेश्यावृति की शिकायतें भी; नगला एंक्लेव में आक्रोश स्थानीय पार्षद के कार्यालय

स्थानीय पार्षद के कार्यालय के पास हो रही अवैध गतिविधियाँ, प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की मांग

फरीदाबाद, 24 जून 2025 —
फरीदाबाद के नगला एंक्लेव पार्ट-2 क्षेत्र में नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए एक शराब का ठेका स्कूल से मात्र 50 मीटर की दूरी पर संचालित हो रहा है। यह स्पष्ट रूप से हरियाणा सरकार की नई आबकारी नीति, जिसमें शराब ठेका कम से कम 150 मीटर दूरी पर होना अनिवार्य है, का उल्लंघन है।

स्थानीय निवासी सुरेन्द्र सिंह बिष्ट ने न केवल इस अवैध ठेके पर आपत्ति जताई है, बल्कि आरोप लगाया कि स्कूल के पास ही वेश्यावृति जैसी गैरकानूनी गतिविधियाँ भी चल रही हैं, जिससे कॉलोनी का माहौल बिगड़ रहा है।

यह चौंकाने वाली बात है कि ठेके और संदिग्ध गतिविधियों के एकदम पास ही स्थानीय पार्षद सविता सुरेन्द्र भड़ाना का कार्यालय स्थित है, फिर भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही।

निवासियों की मांग है कि जिला प्रशासन और पुलिस तुरंत संज्ञान लें, शराब ठेके को हटवाएं और अवैध गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करें।

116
5763 views

Comment