logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस ने चार पहिया गाड़ियों के हटवाए हूटर, वाहनों से उतारी काली फिल्म*


गंगीरी पुलिस ने एसएस पी संजीव सुमन के द्वारा दिए गए निर्देशों पर चार पहिया वाहन चेकिंग अभियान चलाकर सभी प्रकार के वाहनों में लगे प्रेशर हार्न, काली फिल्म व हूटर हटवाए। थाना प्रभारी सुमित गोस्वामी ने अपनी टीम के साथ गंगीरी स्थानीय चौराहे पर चेकिंग अभियान चलाया और गाड़ियों के बोनट के अंदर लगे हूटरों को हटवाया। चेकिंग के दौरान पुलिस टीम ने गाड़ियों के बोनट खोलकर भी चेक किए और उसके अंदर लगे हूटरों को हटवाया। पुलिस ने तीन कारों में हूटर हटवाकर उन पर चालानी कार्यवाही कर चालान काटे। इस दौरान उ0नि0 विनीत कुमार, उ0नि0 ओमदत्त मिश्रा, देवेश चौधरी, धीरेन्द्र सिंह, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

128
1666 views

Comment