logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

धार जिले के कानवन थाना क्षेत्र में लूट की घटना में फरार 10 हजार के इनामी बदमाश को कानवन पुलिस ने किया गिरफ्तार।

दिनांक 11 मार्च 2023 को फरियादी मिश्रीलाल पिता चम्पालाल जाति नाई उम्र 60 साल निवासी खिलेडी के घर में दिनांक 10/11 मार्च 2023 की दरम्यानी रात में चार अज्ञात बदमाशों ने घर का सटल उचकाकर घर में घुसकर परिजनों को चाकू की नौक पर बंधक बनाकर मारपीट की व डरा धमकाकर घर में रखे सोने चांदी के आभूषण व नगदी 4.50 लाख रुपये लूटकर भाग गये। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कानवन पर अपराध क्रमांक 138/2023 धारा 394 भादवि का अपराध पंजीबध्द विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना में पूर्व में आरोपी भुरू, सोहेल व सलमान को गिरफ्तार किया गया था। आरोपी विष्णु पुता सुखराम भील घटना दिनांक से ही फरार था। आऱोपी की तलाश के प्रयास करने के उपरान्त गिरफ्तारी नहीं हो पाने से पुलिस अधीक्षक महोदय धार के द्वारा आरोपी विष्णु भील की गिरफ्तारी हेतु 10 हजार रुपये के इनाम की उद्घोषणा की गई। उक्त घटना को गम्भीरता से लेते हुये पुलिस उपमहानिरीक्षक / पुलिस अधीक्षक महोदय धार मनोज सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय धार गीतेश गर्ग द्वारा फरार इनामी आरोपी की शीघ्र धरपकङ करने हेतु निर्देशित किया गया। जिसके तारतम्य में एसडीओपी महोदय । अरविन्दसिंह तोमर के मार्गदर्शन में कानवन पुलिस टीम द्वारा फरार आरोपी विष्णु पिता सुखराम भील निवासी भास्कर नगर जौलाना को दिनांक 22 जून 2025 को अहमदाबाद गुजरात से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को माननीय न्यायालय पेश कर कार्यवाही की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में मुख्य भूमिका श्रीमान SDOP महोदय अरविन्दसिंह तोमर एवं थाना कानवन टीम निरीक्षक अभय नेमा, सउनि राजेश हाडा, प्रधान आरक्षक 809 अमित पाठक, आरक्षक 1033 नवीन, आरक्षक 1192 अजयपालसिंह, आरक्षक 611 संजय, आरक्षक 846 संजय, थाना सरदारपुर से म.प्र.आर पूजा तथा तथा क्राईम ब्रांच धार से आरक्षक प्रशांत चौहान व शुभम का विशेष योगदान रहा।

125
2657 views

Comment