logo

दिव्य ऊर्जा उपचार एवं अनुसंधान केंद्र की विशेष पहल रेकी: स्पर्श चिकित्सा से समाधान की ओर एक सशक्त कदम

आज की तेज़ रफ्तार और तनावपूर्ण जीवनशैली में लोग मानसिक, भावनात्मक और शारीरिक समस्याओं से जूझ रहे हैं। ऐसे समय में रेकी स्पर्श चिकित्सा एक अद्भुत समाधान बनकर उभर रही है।

दिव्य ऊर्जा उपचार एवं अनुसंधान केंद्र, जो वर्षों से ऊर्जा चिकित्सा और आध्यात्मिक उपचार के क्षेत्र में कार्यरत है, इस पद्धति के माध्यम से हज़ारों लोगों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला चुका है। इस केंद्र के माध्यम से यह संदेश दिया जा रहा है कि—

"चाहे समस्या शरीर की हो, मन की हो या जीवन की दिशा से जुड़ी हो — स्पर्श चिकित्सा द्वारा संभव है सटीक और गहन उपचार।"

रेकी एक जापानी तकनीक है, जो हाथों के स्पर्श के माध्यम से ऊर्जा का संचार करती है। यह पद्धति शरीर की ऊर्जा केंद्रों (चक्रों) को संतुलित करती है, जिससे तनाव, चिंता, दर्द, अवसाद और नकारात्मक ऊर्जा स्वतः ही दूर होने लगती है।

मैं, भास्कर गिरि, मास्टर ऊर्जा उपचारक एवं आध्यात्मिक सलाहकार के रूप में वर्षों से इस पद्धति द्वारा कार्य कर रहा हूँ और स्वयं अनुभव किया है कि रेकी केवल एक चिकित्सा नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक जागृति है।

इस चिकित्सा से क्या लाभ होते हैं?

1.मानसिक तनाव, चिंता और अवसाद में राहत
2. शरीर के दर्द, थकावट और कमजोरी में सुधार
3. ऊर्जा केंद्रों (चक्रों) का संतुलन
4. पारिवारिक/वैवाहिक कलह में सामंजस्य
सकारात्मक सोच और आत्मबल में वृद्धि

हमारा उद्देश्य है कि हर व्यक्ति इस दिव्य उपचार प्रणाली को समझे, अपनाए और स्वयं के जीवन में सुख-शांति और स्वास्थ्य का अनुभव करे।

📍 आप भी जुड़ें इस ऊर्जा आंदोलन से।
🌐 दिव्य ऊर्जा उपचार एवं अनुसंधान केंद्र – जहाँ स्पर्श बनता है संजीवनी।

36
3329 views