logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

राजभवन में आयोजित किया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम। डॉ तृप्ति श्रीवास्तव, फाइनेंस कन्ट्रोलर रहीं मुख्य अतिथि।

राजभवन में आयोजित किया गया अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रम।


डॉ तृप्ति श्रीवास्तव, फाइनेंस कन्ट्रोलर रहीं मुख्य अतिथि।



देहरादून: 21 जून 2025, शनिवार। आयुर्वेद विभाग एवं‌ जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० मिथिलेश कुमार के निर्देशों के क्रम में 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुष विभाग द्वारा राजभवन में एक दिवसीय योग शिविर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिविर में योग अनुदेशकों द्वारा शिविर में पहुंचे साधकों को कई योगासन करवाए गए।


मीडिया प्रभारी डॉ० डी० सी० पसबोला द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि शनिवार को 11वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयुर्वेद विभाग द्वारा राजभवन के राजनिवास बेसमेंट एक दिवसीय योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ डॉ तृप्ति श्रीवास्तव, फाइनेंस कन्ट्रोलर मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर इस अवसर पर योग अनुदेशकों मानसी, मनीषा चौहान, पद्मा धीमान एवं विशाल महेन्दरू द्वारा शिविर में मौजूद साधकों को कई योगासन करवाए गए।


आगे डॉ पसबोला द्वारा बताया गया कि इस अवसर पर टीम के सदस्य डॉ पंकज बच्चस, डॉ नरेश चौधरी (एचओडी), डॉ उर्मिला पांडे निदेशक निरामय योग रिसर्च फाउंडेशन आदि इत्यादि मौजूद रहे।


इस अवसर पर राजभवन के समस्त अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे। 80 से अधिक प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया।


शिविर कार्यक्रम की निगरानी अपर जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ सविता कोठियाल द्वारा की जा रही है।
.
.
.
.
.
डॉ० डी० सी० पसबोला
☎️: 9456113538
मीडिया प्रभारी एवं‌ आई टी सेल इंचार्ज
आयुर्वेद एवं यूनानी विभाग,
जिला देहरादून, उत्तराखंड
पिन: 248005

171
17079 views

Comment