logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

सामूहिक गौठ आयोजन में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की शिरकत

जयपुर: आगरा रोड स्थित विजयपुरा विकास नगर सी विकास समिति के तत्वाधान में विशाल सामूहिक गौठ का आयोजन घाट के बालाजी मंदिर परिसर जयपुर में किया गया इसके बारे में जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष राकेश मैहलूनी ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत समस्त कॉलोनीवासियों द्वारा बालाजी महाराज कि पूजा आराधना करके क्षेत्र में उन्नति चैन की कामना कि गई इस सामाजिक आयोजन में पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अशोक प्रणामी व विजयपुरा सरपंच रामोवतार शैरसिया सहित कहीं जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे मैहलूनी ने कहा कि समिति द्वारा इस तरह का आयोजन प्रतिवर्ष बड़े हर्ष उल्लास के साथ किया जाता है ऐसे कार्यक्रमों से से समाज में भाईचारा व सामूहिक सहभागिता को बढ़ावा मिलता है तथा लोगों में सकारात्मक संदेश जाता है कार्यक्रम में समिति के उपाध्यक्ष शिवचरण गुर्जर, रामसिंह शेखावत गजेंद्र जितेंद्र जांगिड़ रामोवतार मुकेश जितेंद्र धर्मपुरा लोकेश नरेश विनोद गोलू आदि लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया

103
4746 views

Comment