logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

हावड़ा: प्रभु जगतबंधु कॉलेज व 41 बंगाल बटालियन एनसीसी ने मनाया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

हावड़ा। प्रभु जगतबंधु कॉलेज और 41/5 बंगाल बटालियन एन०सी०सी० द्वारा संयुक्त रूप से अंतरराष्ट्रीय योग दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर 200 से अधिक छात्रों ने भाग लिया, जिनमें एनसीसी कैडेट्स के साथ-साथ स्कूल और कॉलेजों के विद्यार्थी भी शामिल रहे।


कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाया कॉलेज की गवर्निंग बॉडी की अध्यक्ष श्रीमती सुभ्रा डे, प्रधानाचार्य डॉ० सुब्रतो कुमार रॉय, और कॉय कमांडर मेजर पलाश कुमार पात्रा की उपस्थिति ने। इसके अतिरिक्त कॉलेज के कई प्रोफेसर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।


छात्रों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास करवाया गया और योग के महत्व पर व्याख्यान भी प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं में स्वस्थ जीवनशैली और मानसिक शांति के प्रति जागरूकता फैलाना था।


इस प्रकार यह आयोजन न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बल्कि मानसिक और आध्यात्मिक संतुलन को बढ़ावा देने में सफल रहा।


153
6680 views

Comment