logo

बेटे ने मां को वीडियो कॉल करके फंदा लगाया मां रोकती रह गई

राजस्थान के जोधपुर शहर में आर्थिक तंगी से परेशान जोधपुर के एक युवक ने मुंबई में जान दे दी। यही नहीं उसने अपनी मां को वीडियो कॉल किया और आर्थिक परेशानी बताते हुए आत्महत्या करने की बात कही। मां आत्महत्या नहीं करने की मिन्नतें करती रही और वह फंदे पर झूल गया। यह दिल दहलाने देने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो कॉल में मां लगातार उसे आत्महत्या नहीं करने की मिन्नतें कर रही थीं। वह अपने बेटे को रुपयों की व्यवस्था करने की बात कह रही थी। तभी उसने अपनी मां के सामने ही जान दे दी। जानकारी के मुताबिक युवक आर्थिक रूप से परेशान था। इसके चलते उसने ऐसा कदम उठाया। जानकारी के अनुसार मृतक का नाम मुजाहिद है। उसका मकान मसूरिया स्थित बलदेव नगर में आया हुआ है। वह कई दिनों से मुंबई में रह रहा था। घटना के बाद परिजन शव लेने के लिए मुंबई के लिए रवाना हो गए।

1
99 views