logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

महज एक शिक्षक के सहारे यूपी के 5695 सरकारी स्कूल, 7037 प्राथमिक व 1859 उच्च प्राथमिक स्कूलों में 30 से कम बच्चे

उत्तर प्रदेश के 5695 सरकारी स्कूल महज एक शिक्षक के सहारे हैं। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय में वर्ष 2025-26 के लिए पिछले दिनों आयोजित प्रोजेक्ट अप्रूवल बोर्ड (पीएबी) की बैठक में उत्तर प्रदेश के अफसरों ओर से प्रस्तुत रिपोर्ट में ये तथ्य रखे गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक शैक्षणिक सत्र 2023-24 में यूपी के 2586 परिषदीय प्राथमिक और 3109 उच्च प्राथमिक स्कूलों में केवल एक-एक शिक्षक ही कार्यरत थे।इसी प्रकार 30 से कम नामांकन वाले स्कूलों की संख्या भी काफी अधिक रही। 2023-24 में 7037 प्राथमिक और 1859 उच्च प्राथमिक स्कूलों में 30 से कम बच्चे अध्ययनरत थे। इसके अलावा प्राथमिक स्तर पर 15 से कम छात्रसंख्या वाले स्कूलों में भी काफी वृद्धि हुई है। 2022-23 में 816 की तुलना में 2023-24 में 1329 स्कूल ऐसे थे जहां 15 से कम छात्र थे।रिपोर्ट के मुताबिक कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में शिक्षकों के 1.37 लाख पद रिक्त हैं। इनमें से 59882 सीधी भर्ती के पद हैं और शेष पदोन्नति के पद हैं। राज्य स्तर पर प्राथमिक विद्यालयों में छात्र शिक्षक अनुपात या पीटीआर (22:1) और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में (28:1) है जो कि आरटीई मानदंडों के अनुसार पर्याप्त है।

106
5830 views

Comment