logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

इंग्लैंड दौरे पर भारत की अच्छी शुरुआत

इस समय भारतीय क्रिकेट टीम 5 टेस्ट मैचों के लिए इंग्लेंड के दौरे पर है वो भी उस समय जब विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे खिलाडी इस फॉर्मेट से पहले ही सन्यास ले चुके हैंl
इस ट्रॉफी का नाम इफ्तिखार अली खान पटौदी के सम्मान में रखा गया था , जो टेस्ट मैचों में भारत और इंग्लैंड दोनों का प्रतिनिधित्व करने वाले एकमात्र क्रिकेटर हैं, जिन्होंने प्रत्येक राष्ट्रीय टीम के लिए तीन-तीन मैच खेले हैं लेकिन हाल ही में इस ट्राफी का नाम एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी कर दिया हैl
इंग्लेंड में भारत के अगर रिकॉर्ड की बात करें तो भारत ने इंग्लैंड में सिर्फ तीन टेस्ट सीरीज़ जीती हैं: 1971, 1986 और 2007 में । इंग्लैंड में दोनों टीमों के बीच नवीनतम श्रृंखला (2021-22) 2-2 से ड्रॉ पर समाप्त हुई। यानी पिछले 18 साल से भारतीय टीम अभी भी जीत तलाश रही है l शुभमन गिल की कप्तानी में ये भारत की नई टेस्ट टीम जिसमें विराट और रोहित जैसे खिलाडी नहीं हैं तो गिल के लिए ये एक नई चुनौती है क्या इस बार 18 सैलून का सूखा खत्म हो पायेगा ये तो वक्त ही बताएगा फ़िलहाल पहली पारी में जायसवाल, गिल और ऋषभ पंत तीनों बल्लेबाजों के शतकों से भारत ने शुरुआत तो अच्छी की हैl

113
187 views

Comment