logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

अग्निवीर या तुगलकी फरमान

दोस्तों सपना एक सपना जो मैंने अपने पिता और दादा जी और साथ ही गांव के सभी लोगों को देखकर सीखा।

वर्दी हरी वर्दी, सेना की वर्दी, जीत और जज्बात की वर्दी जब हम 14 वर्ष के होते हैं और अपनी आत्मा में संजोए अपने सपने को साकार करने के लिए मेहनत करते हैं और 18 वर्ष अग्निवीर योजना में सफल भी हो जातें हैं। as a soldier.

यह यज्ञ एक आम व्यक्ति का हैं, जो और कुछ भी नहीं सोच रहा है। लेकिन आज शायद उसका भी भविष्य असुरक्षित है जो देश को सुरक्षा देने की सोच 18 साल में रखता है।

लेकिन आपका चुनाव अग्निवीर के रूप में सिर्फ 4 साल के लिए हुआ है। उसके बाद आपको ITBP, BSF CISF इत्यादि रक्षा संस्थानों में मौके दिए जाएंगे । मेहनत जारी रखें।
क्यों आखिर क्यों ? मैं बार बार हजारों लोगों को अपने कम्पटीटर के रूप में अनुभव करूं। और यदि अर्ध-सैनिक संगठनो में ही जाना मेरा मकसद था तो 4 साल पहले ही जा सकता हूं एक आधी अधूरी पारी खेलकर एक 4 साल जूनियर के तौर पर अपने समकक्षों के आधीन तो ना जाना चाहुंगा।

फिर भी हमें यह लगता है कि अग्निवीर बेवजह परेशान है और सरकार बेहतर ही सोच रही है । तो बिल्कुल सही सरकार एक बेहतरीन सोच के साथ ही आगे बढ़ रही होगी।

118
5470 views

Comment