logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

*अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्द नगर सुल्तानपुर में हजारों छात्र ,अभिभावक एवं शिक्षक सामूहिक योग कार्यक्रम में हुए सम्मिलित*

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के शुभ अवसर पर सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय विवेकानन्द नगर सुल्तानपुर में हजारों छात्र ,अभिभावक एवं शिक्षक सामूहिक योग कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।योग के उपरान्त योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के एन आई के पूर्व प्रोफेसर,विद्यालय प्रबंध समिति के उपाध्यक्ष डॉ वी० के० झा ने कहा कि वैश्विक स्तर पर योग अब एक जन आंदोलन बन चुका है। योग मूल रूप से एक भारतीय विधा है, जो शारीरिक और मानसिक आरोग्य के साथ चेतना और आत्मा तक के स्वास्थ्य पर प्रभाव डालती है।आज यह विधा संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से दुनिया के हर कोने में लोकप्रिय हो चुकी है।नकारात्मक शक्तियों को नकारे और सकारात्मक शक्तियों को आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि जीवन में अनुशासन आवश्यक है।जो योग से ही संभव है।योग करके हम अपनी एकाग्रता को अधिक से अधिक बढ़ा सकते हैं। इससे हमारे शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य में वृद्धि होती है। योग हमारी दिनचर्या का एक अनिवार्य अंग होना चाहिए। योग स्वस्थ रहने का एकमात्र सर्वश्रेष्ठ साधन है।
इस अवसर पर प्रबन्धक डाक्टर पवन सिंह,प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी, उपप्रधानाचार्य रवीन्द्र तिवारी, अनिल पाण्डेय, कमलेश तिवारी, द्वारिका नाथ पाण्डेय, रमेश मिश्र, राकेश सिंह ,जय बहादुर सिंह,सरिता पाण्डेय,सुधा सिंह , श्रद्धा सिंह , यशी अग्रहरि, आदि सभी आचार्य बन्धु भगिनी एवं अभिभावक उपस्थित रहे।योग कार्यक्रम का संयोजन शारीरिक विभागाध्यक्ष विवेकानन्द यादव द्वारा किया गया।प्रशिक्षक रूपेश जी,ज्योति उपाध्याय, शुभम् सिंह के नेतृत्व में सामूहिक योग कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का संचालन आचार्या शशी द्विवेदी ने किया।

129
1296 views

Comment