logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

विश्व योग दिवस पर पखांजूर में हुआ भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम

🔶 विश्व योग दिवस पर पखांजूर में हुआ भव्य सामूहिक योग कार्यक्रम 🔶
नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में उमड़ा जनसैलाब, विधायक विक्रम उसेंडी हुए मुख्य अतिथि

असीम पाल ब्यूरो चीफ इंडियन टीवी न्यूज चैनल, कांकेर, छत्तीसगढ़

पखांजूर, 21 जून 2025:
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी मंडल-पखांजूर द्वारा नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में एक भव्य सामूहिक योग साधना कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन विधायक श्री विक्रम उसेंडी जी के मुख्य आतिथ्य में और भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष श्री महेश जैन जी के निर्देशानुसार सम्पन्न हुआ।

सुबह 7 बजे प्रारंभ हुए इस योग आयोजन में क्षेत्र भर से भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, नगर पंचायत अध्यक्ष, पार्षदगण, सरपंच, पंच, एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उपस्थित जनसमुदाय को योग के महत्व एवं इसके नियमित अभ्यास से होने वाले शारीरिक व मानसिक लाभों के बारे में जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि विधायक माननीय श्री विक्रम उसेंडी जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि "योग भारत की प्राचीन परंपरा है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को वैश्विक पहचान मिली है। योग को जीवनशैली में अपनाकर हम निरोग और सकारात्मक जीवन जी सकते हैं।"

इस आयोजन की विशेष बात यह रही कि बड़ी संख्या में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने एकसाथ योगाभ्यास कर "करें योग, रहें निरोग" का संदेश दिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में पखांजूर मंडल प्रभारी श्री शंकर सरकार एवं श्री श्याम कुमार तिवारी का विशेष योगदान रहा।

इस सफल आयोजन ने एक बार फिर यह सिद्ध किया कि पखांजूर मंडल योग, संस्कृति और संगठन शक्ति का जीवंत उदाहरण है।

149
6563 views

Comment