logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

संत शिरोमणि रविदास सम्मेलन एवं ऑपरेशन सिंदूर के वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित करेगा :भाजपा



शकरपुरा/बिहार – भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता (अनुसूचित जाति मोर्चा, बिहार) विनोद राम जी ने एक विशेष बातचीत में बताया कि शिरोमणि रविदास सम्मेलन एवं ऑपरेशन सिंदूर में शहीद हुए वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि देने हेतु एक भव्य आयोजन किया जा रहा है!

यह आयोजन शकरपुरा हाई स्कूल मैदान में 22:06:2025आयोजित किया जाएगा, जो सामाजिक चेतना, संत परंपरा के गौरव और राष्ट्रभक्ति की भावना को सशक्त करेगा।

कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण होंगे:

बिहार के माननीय उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी

भाजपा बिहार प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल

केन्द्रीय मंत्री एवं बेगूसराय से सांसद श्री गिरिराज सिंह

अनुसूचित जाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के मंत्री श्री जनक राम


विनोद राम ने बताया कि कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं, और यह आयोजन सामाजिक एकता, वीरता की स्मृति, तथा संत रविदास जी की विचारधारा के सम्मान का प्रतीक बनेगा।

उन्होंने यह भी कहा कि ऐसे आयोजन समाज में जागरूकता, समरसता और सामाजिक समरस जीवन मूल्यों को प्रोत्साहित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

स्थानीय कार्यकर्ताओं और आम जनता में इस कार्यक्रम को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है, और उम्मीद है कि यह आयोजन एक नई सामाजिक चेतना को जन्म देगा।

221
26036 views

Comment