logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पुलिस की नाकामी से नाराज भारतीय किसान यूनियन का धरना प्रदर्शन

ककोड़। भारतीय किसान यूनियन एकता शक्ति के युवा प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु वशिष्ठ के पिता दिनेश कुमार शर्मा को आठ जून को अज्ञात कार ने टक्कर मार दी।
जिसका मुकदमा दर्ज हो गया। परंतु कोई कार्रवाई न होने पर भाकियू एकता शक्ति के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश भाटी के नेतृत्व में गुरुवार को कार्यकर्ताओं ने कोतवाली गेट पर धरना प्रदर्शन किया।। करीब ढाई घंटे चले धरना प्रदर्शन में मांग की गई कि आरोपी कार चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाये। मौके पर पहुंचे सीओ भास्कर कुमार मिश्रा के तीन से चार दिवस के कारवाई के आश्वासन पर धरना प्रदर्शन समाप्त कर ज्ञापन सौंपा गया।

संवादाता _ दिवाकर वशिष्ठ

162
7197 views

Comment