logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

100 करोड़ का खजाना

मौलवी ने बताया घर में 100 करोड़ का खजाना है दबा, हो गया कांड, गिरफ्तार

बता दें कि पुलिस थाना NIT में रघुनन्दन वासी जवाहर कॉलोनी, फरीदाबाद ने शिकायत दी, जिसमें आरोप लगाया कि करीब दो साल पहले उसके घर के एक कमरे में चावल बिखरे मिले थे, जिस पर उसकी पत्नी ने घर में जादू टोना होने की बात कही। ये सारी बात उसने अपने पडोसी को बताई, जो अपने एक मौलवी साथी को लेकर उनके घर आया।

मौलवी ने कहा की घर में कोई जादू टोना नहीं हुआ है, उनके घर में सापों का जोड़ा है और घर की जमीन के अंदर 100 करोड़ का सोना चांदी दबा हुआ है। जिसको निकालने के लिए 35 से 40 लाख रुपये का खर्चा आयेगा। जिस पर शिकायतकर्ता लालच में आ गया और मौलवी को पैसे दे दिये। इस प्रकार मौलवी ने शिकायतकर्ता के साथ ठगी को अंजाम दिया जिस पर थाना सारन में धोखाधड़ी की धाराओं के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

इस मामले में आरोपी कमरे आलम वासी खाबदा जिला अरिया, बिहार को उसके गांव जिला बिहार से गिरफ्तार किया है।

प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि पिछले 13/14 साल से वह फरीदाबाद में रह रहा है। पर्वतीय कॉलोनी स्थित एक मदरसा नूर उल पब्लिक स्कूल में 7/8 साल नौकरी की। फिर चप्पल जूतों की दुकान खोली। उसकी चप्पल जूते की दुकान शिकायतकर्ता के पड़ोस में थी। जहां से उसकी साथ जान पहचान शिकायतकर्ता से हुई। एक दिन शिकायतकर्ता के भाई के बेटे की तबीयत खराब हो गई थी उसके मुंह से खून निकल रहे थे तो उसने इलाज किया, जिससे वह आरोपी पर विश्वास करने लगा। एक दिन शिकायतकर्ता ने बताया कि उसके घर में किसी ने चावल फेंककर जादू टोना किया है, जिस पर उसने इसका फायदा उठाते हुए शिकायतकर्ता को कहा कि उसके घर में कोई जादू टोना नहीं हुआ है, घर में 100 करोड़ से अधिक का खजाना दबा हुआ है जिसको वह निकाल देगा और शिकायतकर्ता को लालच दिया जिस पर शिकायतकर्ता उसके बहकावे में आ गया और उसने खजाना निकलवाने के लिए आरोपी को पैसे दे दिये। इसके उपरांत आरोपी पैसे लेकर फरीदाबाद छोड़कर अपने गांव में बिहार भाग गया।

आरोपी को पूछताछ के लिए 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है

149
5912 views

Comment