logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

पोठिया/तैयबपुर: मां और मासूम बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, गांव में सनसनी


तेलीबस्ती (पोठिया/तैयबपुर), बिहार – क्षेत्र के तेलीबस्ती गांव में बीती रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक महिला और उसकी मासूम बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी ग्रामीणों को अहले सुबह हुई, जिसके बाद पूरे गांव में हड़कंप मच गया।


प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका के पति की मौत करीब दो वर्ष पूर्व ही हो चुकी थी और वह अपनी छोटी बेटी के साथ रह रही थी। घटना की खबर मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।


घटना को लेकर गांव में कई तरह की चर्चाएं हो रही हैं। कुछ लोग इसे आत्महत्या का मामला बता रहे हैं, वहीं कुछ इसे हत्या मान रहे हैं। फिलहाल, पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और विभिन्न कोणों से जांच की जा रही है।


पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया जा सकता है ताकि साक्ष्यों का वैज्ञानिक तरीके से विश्लेषण हो सके। मामले की सच्चाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।


इस दुखद घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।


111
438 views

Comment