logo
Select Language
Hindi
Bengali
Tamil
Telugu
Marathi
Gujarati
Kannada
Malayalam
Punjabi
Urdu
Oriya

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ शाह ने कहा - “इस बार मेरा हर बूथ सबसे मज़बूत” शिवहर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी ‘नरेंद्र मोदी बूथ सेना’

भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बैद्यनाथ शाह ने कहा - “इस बार मेरा हर बूथ सबसे मज़बूत”
शिवहर विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुटी ‘नरेंद्र मोदी बूथ सेना’

शिवहर: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल शिवहर ने ज़ोरदार तैयारी शुरू कर दी है। नगर मंडल अध्यक्ष श्री बैद्यनाथ शाह के नेतृत्व में पूरी टीम बूथ स्तर पर सक्रिय हो गई है। उन्होंने जानकारी दी कि शिवहर नगर मंडल में कुल 34 बूथ हैं, जिन पर बूथ अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी गई है, और अब तक 25 बूथ कमेटियाँ भी तैयार की जा चुकी हैं।

बैद्यनाथ शाह ने बताया कि सभी बूथ अध्यक्षों को सम्मानित करने के साथ-साथ उनकी पूरी टीम को भी सम्मानित किया जाएगा। “हमारा लक्ष्य है कि शिवहर नगर विधानसभा में भाजपा सबसे मज़बूत स्थिति में हो,” उन्होंने आत्मविश्वास के साथ कहा।

विशेष बात यह है कि श्री शाह ने अपनी बूथ स्तरीय टीम का नाम ‘नरेंद्र मोदी बूथ सेना’ रखा है, जो पूरे जोश और समर्पण के साथ ग्राउंड पर काम कर रही है। बूथ अध्यक्षों का भी कहना है कि इस बार उनका बूथ सबसे मज़बूत होगा।

नगर मंडल के कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक है और सभी कार्यकर्ता बूथ स्तर पर मतदाताओं से संपर्क, जागरूकता और संगठन सशक्तिकरण में पूरी तरह जुटे हैं। संगठनात्मक मज़बूती और ज़मीनी तैयारी को देखकर यह साफ है कि भाजपा नगर मंडल शिवहर आगामी विधानसभा चुनाव में बड़ी भूमिका निभाने को तैयार है।

129
47943 views

Comment