अपहरण के आरोपित नरपतगंज पुलिस के सहयोग से किया गया गिरफ्तार
नरपतगंज (अररिया)-हरियाणा पुलिस ने नरपतगंज थाना क्षेत्र के नाथपुर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या दो में नरपतगंज पुलिस के सहयोग से छापेमारी कर गुप्त सूचना के आधार पर छात्रा के अपहरणकर्ता मिथिलेश कुमार राय को गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई। गिरफ्तार आरोपित पर वर्ष 2009 में हरियाणा थाना में केस दर्ज किया गया था । हरियाणा थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जिस वक्त आरोपितों द्वारा छात्रा का अपहरण किया गया था। उस वक्त वह पांच वर्ष की थी। और आरोपित 18 वर्ष का था। आरोपित युवक बच्ची को लोभ लालच देकर अपरहण कर लिया था। जिस मामले में बच्ची के पिता ने अपहरण का केस दर्ज किया था। जब की कुछ दिनों पूर्व छात्रा को नरपतगंज पुलिस के सहयोग से हरियाणा ले जाया गया था, जहां आरोपित युवक फरार हो गया था। हरियाणा पुलिस लगातार आरोपित के गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही थी। लेकिन गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार रात गिरफ्तार कर लिया गया। नरपतगंज थानाध्यक्ष कुमार विकास ने बताया कि आरोपित पर हरियाणा में केस दर्ज था।